आवश्यक है पारिस्थितिकीय तंत्र का संतुलित रहना

धरती सभी जीवों की धरणी है अर्थात वह हम सभी को जन्म देती है, हमें धारण करती है हमारा पोषण करती है और अंत में हम सबको अपने में समा लेती है। धरती की कोख से जन्मे सभी जीव एवं वनस्पति अपने-अपने ढंग से अपने जीवनचक्र का संचालन करते है करते है और उसी के अनुरूप पारिस्थितिकीय तंत्र को भी संतुलित रखते है। प्रत्येक जीव एक दूसरे से भिन्न होते हुए भी पारिस्थितिकीय तंत्र के माध्यम से एक दूसरे से गहराई से जुडा हुआ है और एक दूसरे को प्रभावित भी करता है।
धरती पर सभी कार्य समय पर होते है। निर्धारित समय पर वर्षा आती है, निर्धारित समय पर गरमी आती है और निर्धारित समय पर ही ठंढ अपने पांव पसारने लगती है। इसी कारण सभी ऋतुओं का अपना-अपना विशिष्ट महत्व है। वर्षा ऋतु अपने आप में सुहानी ऋतु है। इससे न केवल भूमि तृप्त होती है बल्कि तनम न भी तृप्त होते है। विशाल घने काले बादल पानी को बाष्प् बनाकर आकाश में उडाते है और जब ये बरस पडते है तो सूखी धरती, प्यासे जीव जंतु सभी जल से सराबोर हो उठते है। इस तरह वर्षा सबको जीवन देती है और धरती की हरीतिमा को बढा देती है।
वर्षा ऋतु समय पर नहीं आती है तो हम सब चिंतित हो जाते है। ऐसा उस वर्ष विशेष रूप से होता है। जिसे अल नीनो का वर्ष कहते है। सामान्य रूप से दक्षिण अमेरिकी देश पेरू के पश्चिम में प्रशांत महासागर का पानी ठंढा रहता है क्योकि उस समय सागर की गहराई मे स्थित ठंढा पानी सतह पर आ जात है। इस ठंढे पानी के साथ ही समुद्र के नीचे जमे हुए पोषक पदार्थ भी ऊपर आ जाते है। इनके कारण समुद्री वनस्पति के उत्पादन में भारी वृद्धि हो जाती है और इन पौधों को खाने से समुद्री झीगों की संख्या बढ जाती है। इस प्रकार पारिस्थितिकीय क्रम चल पडता है। मछलियां को खाने वाले समुद्री पक्षी विकसित होते है और इंसान इन मछलियां का खूब शिकार करते है। इन मछलियों को पेरू के निवासी खाद के रूप में प्रयोग करते है क्योकि इनमें फॉस्फोरस बहुतायत से होता है।
इसके विपरीत अल-नीनो के वर्ष में यह पूरा चक्र बिखर जाता है और पेरूवासियों पर आफत आ जाती है। इससे हम भारतवासी भी प्रभावित होते है, क्योकि सागर और वायुमंडल के आपसी संबंध इतने दूर-दूर तक होते है कि अल-नीनो के वर्ष मे कई बार भारत में भी कम वर्षा होती है। इस तरह प्रकृति का चक्र चलता रहता है और वह पादप, वनस्पति एवं जीवो के विकास के संसाधन जुटाती चली जाती है। माना जाता है कि सायनोबैक्टिरिया, जो प्रकाश की ऊर्जा का अवशोषण करता है, साढे तीन अरब वर्ष पहले पृथ्वी का प्रकट हुआ था। जबकि वर्तमान में पाए जाने वाले मत्व्याहारी पनकौए (कामोरांड) मात्र बीस करोड वर्ष पूर्व ही जन्मे थे। इस लंबी अवधि में जीव-जगत की विविधता फलती-फूलती रही है, विभिन्न पारिस्थितिकीय तंत्रो में ऑक्सीजन और फास्फोरस जैसे पदार्था और ऊर्जा के चक्र अधिकाधिक समृद्ध होते रहे है।
पारिस्थितिकीय तंत्र में विकास का यह क्रम प्राकृतिक चयन की प्रक्रिया के कारण ही संभव हो पाता है। कुछ नया कर गुजरने की क्षमता ही प्राकृतिक चयन में सफलता की कुंजी है। प्रशांत महासागर में यह प्रक्रिया अनेक रूपों में संपन्न हुई और इसी कारण न केवल प्रशांत महासागर में, बल्कि अन्य महासागरों में भी जीव एवं वनस्पतियां की नई-नई प्रजातियां विकसित होती चली गई।
माना जाता है कि लगभग पौने चार अरब वर्ष पूर्व समुद्र की गहराइयों में ऐसे जीव प्रकट हुए जो हाइड्रोजन, लौह, गंधक के यौगिको के अणुओं की ऊर्जा का दोहन कर सकते थे। ऐसा होने का स्पष्ट प्रमाण तो नहीं मिलता है लेकिन साढे तीन अरब वर्ष पूर्व प्रकाश को ऊर्जा का स्त्रोत बना सकने वाले साइनोबैक्टिरिया फलने-फूलने लगे थे, जिसके आधार पर वर्तमान पारिस्थितिकीय तंत्र के विकास की संभावना को बल मिलता है।
धरती पर जब वनस्पति जगत का विकास हो रहा था तो सबसे बडी समस्या थी- पराबैंगनी किरणें। उस समय वातावरण में ऑक्सीजन अत्यंत न्यून थी और इन किरणों को सोखने वाली ओजोन भी नहीं थी, परंतु पानी पराबैगनी किरणों को अच्छी तरह सोख लेता है। अतः ऐसी गहराई में प्रकाश की ऊर्जा का दोहन संभव था, जहां पराबैंगनी किरणों से मुक्त प्रकाश पहुंचे। इसे कुदरत का करिश्मा ही कहना चाहिए कि ऐसे स्थानों पर सायनोबैक्टिरिया फलने-फूलने लगे और क्लोरोफिलयुक्त बैक्टिरिया इन अवशेषों पर जमने लगे। इस प्रकार तीन अरब वर्ष तक विकास की अवस्था इसी तरह बनी रही।
इन क्लोरोफिलयुक्त बैक्टिरिया के द्वारा ऑक्सीजन के उत्पादन के कारण हवा और पानी में ऑक्सीजन की मात्र बढती गई और उसके कारण विभिन्न जीव प्रजातियां का विकास संभव हो सका। शर्करा सभी जीवधारियों की ऊर्जा का आधार है। ऑक्सीजन का उपयोग किए बिना ग्लूकोज के एक अणु से जितनी ऊर्जा मिल सकती है उससे पंद्रह गुना ऊर्जा तब मिलती है, जब ऑक्सीजन का उपयोग किया जाए, परंतु ऊर्जा के दोहन में ऑक्सीजन का उपयोग करने के लिए नई रासायनिक प्रक्रियाओं की आवश्यकता थी। ऑक्सीजन के मिलने से बैक्टिरिया से बडे आकार के और अधिक जटिल संरचना वाले जंतुओ के बनने की राह आसान हो गई। ये एक कोशिकीय जीव, चाबुकनुमा तंतुओ की सहायता से पोषक पदार्थ के कणो को अपनी ओर खींच सकते थें। यही नहीं, इनमें से कुछ जंतु तैर सकते थे और बैक्टिरिया, वनस्पतियां और अन्य जंतुओ का शिकार भी कर सकते थे।
वैज्ञानिकों के अनुसार, यह घटना साठ करोड वर्ष पहले घटी। इसके बाद शनैः शनैः बहुकोशिकीय जंतुओ का जन्म हुआ। इन जंतुओ ने अपनी शारीरिक सुरक्षा के लिए अपने शरीर को कांटो से आच्छादित कर लिया और भीतर अस्थिकंकाल एवं बाहर सुरक्षा कवच का निर्माण कर लिया। इस तरह कवच, कंकालधारी जीव पैदा हुए। इसके पश्चात स्पंज पैदा हुए, जिनके शरीरो पर छेद होते है और शरीर अंदर से खोखला होता है। ये एक ही स्थान पर स्थिर रहकर भोजन के कणों को पानी के प्रवाह के द्वारा अवशोषित कर लेते है। समुद्र के नीचे बडी मात्रा मं संचित भोजन कण है, इन्हें ग्रहण करने के लिए ऐसे शरीर की आवश्यकता थी जिसमें सिर, धड, पूंछ, मांसपेशियां और मस्तिष्क हो। इस तरह कृमियां से लेकर झीगां, मधुमक्खियों, मछलियों, पक्षियों, बंदरो जैसे जंतुओ का निर्माण संभव हो सका।
इस तरह धीरे-धीरे पर जीव जंतुओ का विकास प्रारंभ हुआ और अंत में इस कडी में मनुष्य जुडा सका। इन सबकी सहायता से पर्यावरण समृद्ध हुआ। यही पारिस्थितिकीय तंत्र है, जहां पर सभी जीव-जंतु आपस में एक दूसरे से जुडे हुए है। बढती हुई स्वार्थवृत्ति के कारण मनुष्य आज इस बात को भूल गया है कि वह इतने लंबे वर्षा के इतिहास में जुडी एक कडी मात्र है, जिसका अस्तित्व, उसके पहले आए अनेको प्राणियों के अस्तित्व के बगैर संभव नहीं था। आज इंसान को प्रकृति का एक अंग बनकर इस पारिस्थितिकीय तंत्र को समृद्ध करने का प्रयास करना चाहिए, तभी वह स्वंय को मिले इस महत्वपूर्ण स्थान के साथ न्याय कर सकेगा।